फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीएससी नर्सिंग के छात्रों से हारा आगरा विश्वविद्यालय, पुनर्मूल्यांकन में 14 पास; बाकी फिर देंगे परीक्षा

Wed, 29 Jan 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग के छात्रों हंगामा पुनर्मूल्यांकन करने पर शांत हो गया। पुनर्मूल्यांकन 14 छात्र पास हो गए। अन्य को फिर से परीक्षा देनी होगी। इसके साथ ही इनका परिणााम भी 2-3 दिन में घोषित कर दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट के सामने रोतीं छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएससी नर्सिंग सत्र 2018-19 और 2019-20 के अभ्यर्थियों को द्वितीय वर्ष की पुनर्परीक्षा देनी होगी। तीसरे और चौथे साल का परिणाम भी अगले 2-3 दिन में घोषित कर दिया जाएगा। मंगलवार शाम 5 बजे करीब 36 घंटे बाद निराश छात्र अपने-अपने घरों को लौट गए। पुनर्मूल्यांकन में 44 में से 14 छात्र पास हुए। 
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने सोमवार दोपहर 1 बजे से रात 11 बजे तक विवि के पालीवाल पार्क परिसर में प्रदर्शन किया था। छात्रों का आरोप था कि विवि प्रशासन जानबूझकर बार-बार एक ही विषय मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग (एमएसएन) में फेल कर रहा है। कुलसचिव राजेश कुमार ने मंगलवार को कॉपियां परीक्षकों के पैनल से जंचवाने का आश्वासन दिया । मंगलवार शाम करीब 5 बजे कुलसचिव ने प्रदर्शनकारी छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया और दोबारा परीक्षा के लिए कहा। इस पर छात्राएं रोने लगीं। 

उनका कहना था कि विवि प्रशासन ने पहले ही उनके तीन साल बर्बाद कर दिए। 4 साल का बीएससी नर्सिंग कोर्स 7 साल बाद भी अधूरा है। एफएच कॉलेज, हाथरस की छात्रा नीतू ने बताया कि कि सेकेंड ईयर को छोड़कर हर साल पास हो गए। सारे पेपर में पास हैं। छात्रा हेमा का आरोप था कि विवि प्रशासन ने हमें पास करने का झूठा आश्वासन दिया। अब सब पलट गए हैं।
विज्ञापन


अब फिर से पुनर्परीक्षा करवाने की बात विवि कर रहा है। छात्रों ने पुनर्परीक्षा का फॉर्म भरने में आर्थिक समस्या का हवाला दिया तो कुलसचिव ने इस पर भी वार्ता कर समाधान निकलवाने का आश्वासन दिया। बीएससी नर्सिंग तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के परिणाम 2-3 दिन में घोषित करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें