फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: नए कॉलेज व पाठ्यक्रमों को इस तारीख तक दी जाएगी संबद्धता, जारी हुई गाइड लाइन

Sun, 24 Jul 2022 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विवि प्रशासन ने संबद्धता के लिए चालू और आगामी सत्र का कार्यक्रम जारी किया है। चालू शैक्षणिक सत्र के लिए 22 सितंबर 2022 तक विश्वविद्यालय की ओर से संबद्धता ऑनलाइन दी जानी है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए कॉलेजों व पाठ्यक्रमों (बीएड को छोड़कर) की संबद्धता के लिए कार्यक्रम जारी किया है। चालू शैक्षणिक सत्र के लिए 22 सितंबर 2022 तक विश्वविद्यालय की ओर से संबद्धता ऑनलाइन दी जानी है। शासन में अपील करने की आखिरी तारीख 26 सितंबर और शासन स्तर पर अपील निस्तारित करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। 

विज्ञापन


आगरा विश्वविद्यालय में ऑनलाइन जमा किए गए प्रस्तावों के भूमि संबंधी रिकॉर्ड का राजस्व विभाग का सत्यापन 31 जुलाई तक कराना है। साथ ही अनापत्ति आदेश ऑनलाइन जारी किया जाना है। निरीक्षण मंडल का गठन 12 अगस्त 2022 तक किया जाना है। 15 सितंबर तक निरीक्षण मंडल की ओर से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। 17 सितंबर तक सदस्य सचिव की ओर से निरीक्षण आख्या प्रस्तुत की जानी है।
 

कार्यक्रम हुआ जारी 

इस बार विश्वविद्यालयों की ओर से नए कॉलेजों को दी गई संबद्धता पर सवाल खड़े हुए। शासन स्तर से जांच चल रही है। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर कार्यक्रम जारी किया गया है। 

करना होगा ऑनलाइन आवेदन 

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव ओमप्रकाश की ओर से वेबसाइट पर जानकारी साझा कर दी गई है। शासन स्तर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तारीख बीत जाने पर एक अक्तूबर 2022 को लंबित आवेदनपत्र पोर्टल से खुद हट जाएंगे। संबंधित संस्थान को नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें