फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBRAU दीक्षांत समारोह: सफलता के आसमां पर बेटियां, बेटों से दोगुने पदक किए अपने नाम

Sat, 09 Aug 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के दीक्षांत समाराेह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस समारोह में 56 बेटियां को 79 पदक मिलेंगे, तो वहीं बेटों को 38 पदक दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पढ़ाई में एक बार फिर बेटियों ने बेटों को पीछे कर दिया है। उन्होंने इस बार डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में दोगुना पदक (मेडल) प्राप्त किए हैं। इन्हें 20 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में पदक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 91वें दीक्षांत समारोह में कुल 117 पदक दिए जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा 79 पदक 56 बेटियों के नाम हैं। छात्रों के खाते में 38 पदक ही आए हैं। ये 21 छात्रों को दिए जाएंगे। इसमें टॉपर शिखर सिंह को हटा दिया जाए तो इनके खाते में 27 पदक ही आएंगे। गोल्डन बॉय शिखर सिंह ने अकेले 11 पदक हासिल किए हैं।

विश्वविद्यालय के 90वें दीक्षांत समारोह में भी बेटियां ही आगे थीं। इसमें भी 117 पदक दिए गए थे, जिनमें 99 पदक बेटियों और 18 पदक बेटों को मिले थे। इस तरह से बीते दीक्षांत समारोह से तुलना करें तो छात्रों के हिस्से में 3 पदक बढ़ गए और बेटियाें के खाते में 19 पदक कम हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 77 मेधावियों को 117 पदक दिए जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा 56 छात्राएं और 21 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन


इस बार भी एसएन का छात्र ही टॉपर
 बीते दीक्षांत समारोह में एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा अर्पिता चौरसिया गोल्डन गर्ल बनी थीं। इनको 8 पदक मिले थे, जिसमें 7 स्वर्ण और एक रजत पदक था। इस बार भी एसएन के छात्र शिखर सिंह टॉपर बने हैं। इनके खाते में 11 पदक आए हैं, जिसमें 10 स्वर्ण और एक रजत है। खास बात यह है कि बीते कई वर्षों से छात्रा ही टॉपर बन रही थीं, इस बार शिखर ने बाजी मारी है।

मुख्य अतिथि के लिए भेजे हैं तीन नाम
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि का नाम अभी तय नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन से तीन नाम राजभवन भेजे गए हैं। इनमें राज्यपाल की मुहर लगने के बाद मुख्य अतिथि तय हो जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें