फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगोलो ग्रुप का मेंबर बनने चला बेरोजगार युवक, जो हाथ में था वो भी गंवा बैठा

Fri, 10 Nov 2017 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सदस्यता दिलाने के नाम पर ठगी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
साइबर क्रिमिनल ने ठगी का एक और नया रास्ता निकाला है। मेल एस्कॉर्ट या कॉल ब्वायज या फिर जिगोलो (देह व्यापार करने वाले पुरुष) के ग्रुप में सदस्यता दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है। 
विज्ञापन


आगरा का एक बेरोजगार युवक उनका शिकार बन गया। सदस्यता देने के नाम पर उससे पेटीएम से 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। ठगी का पता चलने पर युवक ने पुलिस से शिकायत की है।

पीड़ित युवक आगरा के सदर क्षेत्र का रहने वाला है। वह बीएससी कर चुका है। नौकरी की तलाश कर रहा था। पुलिस को बताया कि उसने दो महीने पहले आनलाइन जिगोलो ग्रुप कंपनी का विज्ञापन देखा था। इसमें मेंबरशिप और नौकरी की बात कही गई थी। एक नंबर भी लिखा हुआ था, जिस पर कॉल करने पर एक व्यक्ति ने बात की। 
विज्ञापन

ऐसे होनी थी डील

call
व्यक्ति ने कहा कि जिगोलो ग्रुप से कई अमीर महिलाएं जुड़ी हुई हैं। एक बार सदस्यता लेने पर एक मोबाइल नंबर दिया जाएगा। जिस पर कॉल करने पर आपको होटल में बुलाया जाएगा। होटल के कमरे में सौदा तय होने पर जो रकम मिलेगी उसमें से कंपनी को 20 प्रतिशत देना होगा। 

इस पर युवक तैयार हो गया। उक्त व्यक्ति ने उससे दस हजार रुपये पेटीएम से ट्रांसफर करने को कहा। युवक ने कर दिए। इसके बाद दस हजार रुपये और ट्रांसफर करा लिए। युवक ने जब उससे ग्राहक का मोबाइल नंबर बताने को कहा तो वह फिर से रुपयों की मांग करने लगा। 

इस पर युवक को शक हो गया। उसने रुपये वापस करने को कहा लेकिन उक्त व्यक्ति ने अब फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित युवक ने एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया। मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है।
विज्ञापन

दिल्ली में 1 घंटे के 1500

money
मुंबई के बाद दिल्ली में जिगोलो सक्रिय है। दिल्ली के कई प्रमुख मार्केट में युवक खड़े हो जाते हैं। कारों के रुकने पर बैठ जाते हैं। इसके बाद सौदा तय होता है। एक घंटे के 1500 से लेकर दो हजार तक लिए जाते हैं। 

पूरी रात के पांच से दस हजार तक लेते हैं। सौदा होने पर जिगोलो को लेकर कार आगे चली जाती है। आगरा में जिगोलो ग्रुप का मेंबर बनने के लिए आवेदन करने के नाम पर ठगी का शिकार होने के बाद युवक ने अपने परिवारीजनों को भी कुछ नहीं बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें