मानसून में भी होगी बिक्री
शादी ब्याह का सीजन बेहतर रहा है। अब मानसून में भी कई त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से ग्राहक बाजार में खरीदारी को निकलेगा। तीसरी लहर का हौवा नहीं है। अगर ऐसे ही रहा तो दीवाली पर इस बार बंपर सेल होने की उम्मीद है। प्रांजल मित्तल, डिंपल कलेक्शन
विंटर सीजन की कर रहे तैयारी
अभी तक मार्केट में अच्छा रेस्पांस रहा है। शादियों में पहले की तरह लोगों ने खरीदारी नहीं की मगर इसके बाद भी मार्केट सूना नहीं रहा। अब विंटर सीजन की तैयारी है। नवंबर से लेकर जनवरी तक के लिए व्यापारी तैयारी कर रहे हैं। लोग लापरवाही नहीं बरतेंगे तो तीसरी लहर से भी मुकाबला कर लिया जाएगा। -राजकुमार, राजकुमार
बंदी को समाप्त करने से मिलेगी राहत
अभी तक बाजार का माहौल ठीक रहा है। बच्चों के कपड़ों की खरीदारी के लिए मूवमेंट कम नहीं हुआ है। अगर वीकेंड पर शनिवार व रविवार की जगह सोमवार व मंगलवार की बंदी कर दी जाए तो मार्केट में ज्यादा संख्या में लोग पहुंचेंगे। उपेंद्र, टोडलर्स
बाजार एक जैसा नहीं रहता है। अब सहालग के बाद कुछ मंदी आई है मगर अब रक्षाबंधन जैसे त्योहार हैं। इसके साथ ही हमने सेल शुरू की है, जहां उत्पादों पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट फ्रेश आयटम पर है। अनूप सुराना-बच्चूमल कलेक्शन
पेंट कारोबार को जागी उम्मीद
पेंट कारोबार एक बार फिर से तैयार है। अब आगामी सीजन में बंपर सेल की उम्मीद है। दीवाली पर ही सबसे ज्यादा कारोबार होता है। इस बार सहालग से लेकर अभी तक पेंट व्यवसाय को कुछ उम्मीद बंधी है। ग्राहक को प्रतिष्ठित ब्रांड औैर प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान से ही खरीदारी करनी चाहिए, ताकि बेहतर क्वालिटी मिल सके। - मुरारीलाल गोयल, गोयल पेंट्स, कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पेंट व्यापार मंडल
आगरा उदय: इलेक्ट्रोनिक मार्केट को ‘एसी’ ने दी नई ऊंचाई, त्योहारों के साथ बढ़ी डिमांड