आगरा में एक रविवार को अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दो युवतियों के बीच काफी अरसे से समलैंगिक संबंध थे। दोनों ने इसे सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए एक प्लान बनाया।
भीम नगरी में गत दिनों आयोजित सम्मलेन में एक युवती ने लड़का बनकर रजिस्ट्रेशन करवाया और दूसरी युवती विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों एक किराए के मकान में रहने लगीं।
जब लड़का बनी युवती के परिजन उसकी तलाश करने लगे और रविवार को उसे ढूंढ निकाला तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल थाने पर दोनों के परिजनों में पंचायत चल रही है।