फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर सेवा की कवायद तेज, अब आसमान से देखिए आगरा के नजारे

Wed, 25 Apr 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Helicopter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से आगरा दर्शन सेवा शुरू करने के लिए कवायद तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास दो स्थान चिह्नित कर लिए हैं। 
विज्ञापन


अब हेलीपोर्ट के लिए एयरफोर्स को इनमें से एक स्थान तय करना है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने एयरफोर्स के अधिकारियों को पत्र लिखकर मौके का निरीक्षण का अनापत्ति पत्र जारी करने के लिए कहा है।

ताजनगरी में हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किए जाने के लिए प्रदेश सरकार ने हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए योजना स्वीकृत की है। इस पर प्रशासन ने दो स्थान चिह्नित कर लिए हैं। 
विज्ञापन


इनमें एक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के दायीं तरफ की जमीन है। यहां भूमि गाटा संख्या 332 रकबा 0.4712 हेक्टेयर, गाटा संख्या 333 रकबा 0.2891 हेक्टेयर, गाटा संख्या 334 रकबा 0.0077 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 597 रकबा 0.1475 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। 

कुल रकबा 0.9055 हेक्टेयर यानी 2.2375 एकड़ क्षेत्रफल है। यह भूमि उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा अधिग्रहित की गई है। दूसरा स्थान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बायीं तरफ प्रस्तावित है। 

यहां भूमि गाटा संख्या 608 रकबा 0.6970 हेक्टेयर, गाटा संख्या 609 रकबा 0.0241 हेक्टेयर, गाटा संख्या 610 रकबा 0.0630 हेक्टेयर, गाटा संख्या 611 रकबा 0.630 हेक्टेयर, गाटा संख्या 612 रकबा 0.1250 हेक्टेयर, गाटा संख्या 613 रकबा 0.983 हेक्टेयर, गाटा संख्या 615 रकबा 0.7672 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 617 रकबा 0.4280 हेक्टेयर जमीन है। 

कुल रकबा 2.2656 एकड़ क्षेत्रफल है। एयरफोर्स को इनमें से किसी एक स्थान को हरी झंडी देनी है। इसके बाद हेलीपोर्ट का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

सिविल एन्क्लेव की बाउंड्री का काम शुरू नहीं

खेरिया हवाई अड्डे के पास ही प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव की बाउंड्री का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। जबकि अप्रैल के शुरुआत में ही इस कार्य का टेंडर निकल चुका है। 

केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय की ओर से बाउंड्री के लिए कुछ धनराशि भी अवमुक्त की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें