फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः खुद को RSS कार्यकर्ता बताने वाले शख्स ने भीड़ पर की फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

Wed, 02 May 2018 10:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के मलपुरा थाने के पास खुद को आरएसएस कार्यकर्ता बताने वाले एक शख्स ने भीड़ पर फायरिंग कर दी। गोली दो लोगों को लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
विज्ञापन


दो दिन पहले मलपुरा थाने के बरार गांव में दो पक्ष के बच्चों में विवाद हो गया था। विवाद को खत्म कराने के लिए दो दिनों से पंचायत चल रही थी। 

मंगलवार सुबह भी पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें प्रधानपति योगेश भी पहुंचा थे। पंचायत के दौरान एक पक्ष का विवाद योगेश से हो गया। 
विज्ञापन

लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद उस पक्ष ने पुलिस को सूचना दी और प्रधानपति पर बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस सभी को थाने ले आई। तभी खुद को आरएसएस कार्यकर्ता बताने वाला एक शख्स मौके पर पहुंच गया। 

उसने थाने में कहा कि जिस लड़की से छेड़खानी हुई है, उसकी ओर से आया हूं। मुकदमा लिखा जाए। तभी वहां मौजूद भीड़ ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। 

इसके बाद पुलिस ने भीड़ को थाने से खदेड़ दिया। आरोप है कि खुद को आरएसएस कार्यकर्ता बताने वाले अजीत नगला नाम के शख्स से गोली चला दी। 

गोली धर्मवीर पुत्र गंगा सिंह और गंजू को लगी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें