फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोडवेज को मिली पहली ई-बस, अभी 37 और आएंगी...मार्च से दौड़ने लगेंगी सड़कों पर

Sat, 08 Feb 2025 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के लिए पहली ई-बस आगरा फोर्ट डिपो पहुंच गई है। इसका संचालन मार्च से शुरू हो जाएगा। अभी 37 बसें और आनी हैं। 
 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा परिवहन निगम को 38 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। पहली बस शुक्रवार को आगरा फोर्ट डिपो पहुंच गई है। मार्च से इन बसों का संचालन 200 किलोमीटर के रेंज में शुरू कर दिया जाएगा। यह अलग बात है कि अभी तक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट बनकर तैयार नहीं हो सके हैं। कनेक्शन भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसें पहली बार मिली हैं। एक साल पहले 100 बसों का प्रस्ताव भेजा था। पहले चरण में अक्तूबर में 25 बसें आनी थीं। कागजी प्रक्रिया की वजह से कुछ समय लग गया। शुक्रवार को एक बस आ गई। अन्य बसें भी जल्द ही आ जाएंगी। सभी इलेक्ट्रिक एसी बसें 45 सीटर होंगी।

बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगा होगा। सीसीटीवी कैमरों से लेकर आपातकालीन बटन की सुविधा भी होगी। आईएसबीटी परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। टोरंट पावर से करार हो चुका है। कंपनी के अधिकारी निरीक्षण भी कर गए हैं। दो से तीन दिन में चार्जिंग पॉइंट भी बन जाएगा।
विज्ञापन


प्राइवेट वाहन बन रहे रोड़ा
आईएसबीटी परिसर में जहां चार्जिंग पॉइंट बनना है वहां करीब 15 से 20 ऑटो, बस, कैंटर व अन्य वाहन खड़े हैं। जिन्हें आरटीओ ने सीज किया है। विभाग की ओर से आरटीओ को वाहन यहां से हटाने के लिए पत्र लिखा गया है। इस कारण भी चार्जिंग पाॅइंट बनवाने के काम में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें