फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत पर मंगलामुखियों का हंगामा, दहेज हत्या का केस

Thu, 02 Apr 2026 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

घटना की जानकारी पर देर रात पहुंचे परिवार के करीबी मंगलामुखियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सभी को शांत किया। मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात को शादी के तीन महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी पर देर रात पहुंचे परिवार के करीबी मंगलामुखियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सभी को शांत किया। मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एत्माद्दौला के सीता नगर निवासी अशोक कुमार ने बेटी मानसी की शादी 11 दिसंबर 2025 को अनुराग नगर निवासी प्रिंस से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मानसी को प्रताड़ित करते थे। बुधवार को पड़ोसियों से परिजन को सूचना मिली कि मानसी की हत्या कर दी गई है। जब वो पहुंचे तो मानसी एक अस्पताल में मिली। ससुराली नहीं थे।

उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया। वहीं रात में मृतका की बुआ अन्य परिजन के साथ कई मंगलामुखी ससुराल पहुंच गईं। मगर वहां ताला लगा था। यह देखकर उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत किया।
विज्ञापन


परिजन को इस बात की पुष्टि कराई की घर में कोई नहीं है। एसीपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ढाई लाख रुपये और कार की मांग करते थे। न देने पर हत्या कर दी है। पति, सास, ससुर को नामजद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें