फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Traffic: जाम से जूझते लोगों को राहत, एमजी रोड पर मेट्रो बैरिकेडिंग की गई कम; अब सफर होगा आसान

Sat, 11 Apr 2026 11:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण के कारण लगे जाम से राहत देने के लिए बैरिकेडिंग को 2-3 फीट तक कम कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने निरीक्षण के बाद यह कदम उठाया, जबकि मेट्रो ने काम पूरा करने के लिए दो महीने का समय मांगा है।
विज्ञापन
एमजी रोड पर मेट्रो बैरिकेडिंग की गई कम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड पर कलेक्ट्रेट से रावली मंदिर तक यातायात पुलिस ने मेट्रो की बैरिकेडिंग को तीन फीट तक कम करा दिया है। इससे जाम में काफी हद तक राहत मिली है। मेट्रो ने पिलर निर्माण के लिए दो महीने का समय और मांगा है। इसके बाद ही पूरी तरह से जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एसबीआई तिराहे से धाकरान तक मेट्रो की ओर से तीन पिलर का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए एमजी रोड पर बैरिकेडिंग की गई है। रावली पर बैरिकेडिंग के कारण बीते कई दिनों से जाम की समस्या गहरा गई थी। रोजाना वाहनों की लंबी लाइन लग रही थी।

शुक्रवार को एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद ने रावली के पास चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पाया कि निर्माण कार्य अभी पूरी तरीके से शुरू नहीं हुआ है इसके बावजूद आधे से ज्यादा एमजी रोड को घेर कर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। एसीपी ने मेट्रो के अधिकारियों से बात की और बैरिकेडिंग को दो से तीन फीट तक कम कना दिया।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि मेट्रो की बैरिकेडिंग सड़क घेरकर लगी हुई थी। उसे कम कराया गया है। मेट्रो के अधिकारियों संग बैठक कर जल्द कार्य पूरा करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें