फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: वैष्णो देवी यात्रा के लिए आगरा कैंट से स्पेशल ट्रेन, इस समय होगी रवाना

Sat, 01 Jun 2019 10:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
भारतीय रेल
विज्ञापन
ब्रज वासियों के लिए खुशखबर है। गर्मी की छुट्टियों में माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा के लिए आगरा से स्पेशल ट्रेन का संचालन होने जा रहा है। प्रत्येक शुक्रवार को यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से जम्मू तवी के लिए चलेगी। वहीं जम्मू तवी से प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी।
विज्ञापन

 
7 जून से इस स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से संचालित गाड़ी संख्या 04193/04194 आगरा कैट-जम्मू तवी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के आगरा कैंट और जम्मू तवी से चार-चार फेरे होंगे। आगरा कैंट स्टेशन से सुबह 10.40 बजे चलेगी। 

सुबह 11.30 बजे मथुरा जंक्शन, दोपहर 12.50 बजे पलवल, 2.20 बजे दिल्ली सफदरगंज, शाम 6.40 बजे अंबाला, 8.33 बजे लुधियाना और रात्रि 1.33 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। जम्मू तवी से यह गाड़ी रात्रि 9 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 5.30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। आगरा कैंट स्टेशन पर ही इस गाड़ी की साफ-सफाई और अन्य मेंटिनेंस कार्य होंगे।

जम्मू से चेन्नई तक एकतरफा ट्रेन चार को

रेलवे जम्मू तवी से चेन्नई सेंट्रल तक के लिए एकतरफा यात्रा विशेष गाड़ी का संचालन मंगलवार 4 जून को कर रहा है। यह ट्रेन जम्मू तवी से सुबह 7.25 बजे चलकर नई दिल्ली, मथुरा होकर रात्रि 8.54 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह आठ बजे चेन्नई सेंट्रल एमजीआर पहुंचाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें