फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुले में कचरा फेंका, तो खैर नहीं...घर पर दस्तक देगी निगम की टीम, वसूला जाएगा मोटा जुर्माना

Mon, 17 Nov 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खुले में कचरा फेंकने वालों की निगरानी के लिए निगम द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इतना ही नहीं जो लोग ऐसा करते हुए पाए गए, उनके घर पर निगम की टीम पहुंच जाएगी। 
 
विज्ञापन
कचरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के नगर निगम के प्रयासों पर जगह-जगह खुले में कचरा फेंकने वाले लोग पानी फेर रहे हैं। अब ऐसे लोगों की निगरानी के लिए अवैध डलावघरों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कचरा फेंकने वालों को चिह्नित कर उनके घरों पर दस्तक देकर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गाैतम ने बताया कि शहर को कचरा मुक्त करने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। बड़ी संख्या में लोग सहयोग भी कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग खुले में कचरा डाल रहे हैं। ऐसे करीब तीस से ज्यादा स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर हर दिन आसपास के ही लोग कचरा फेंकते हैं। इनमें ट्रांसफार्मरों के अलावा नालों व बिजली के खंभों के पास के स्थान शामिल हैं।

निगम के सफाईकर्मियों से रोजाना इन स्थानों से कचरा उठवाया जाता है, लेकिन इससे रैंकिंग में सुधार के प्रयासों पर असर पड़ रहा है। यही वजह है कि अब ऐसे स्थानों पर आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कैमरे लगाए जाएंगे। गौतम ने बताया कि इन कैमरों के जरिये उन लोगों को चिह्नित किया जाएगा। फिर टीमें उनके घरों पर दस्तक देकर कूड़ा न फेंकने के लिए जागरूक करेंगी। इसके बाद भी कूड़ा फेंकने पर चालान किया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें