फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा को बड़ी सौगात: शह की ये चार सड़कें बनेंंगी स्मार्ट, 15 महीने में पूरा होगा काम; खर्च होंगे 125 करोड़

Sat, 25 Apr 2026 11:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सीएम ग्रिड योजना के तहत 125 करोड़ रुपये की लागत से चार प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इन मॉडल रोड्स में फुटपाथ, ड्रेनेज और यूटिलिटी डक्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
स्मार्ट रोड। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर निगम सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की चार और सड़कों की तस्वीर बदलेगा। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत शहर की चार प्रमुख सड़कों के कायाकल्प के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन सड़कों के बनने से आसपास के क्षेत्रों की करीब तीन लाख से ज्यादा की आबादी को आवागमन में लाभ होगा।
विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना के तीसरे चरण में करीब 125 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली ये सड़कें न केवल आवागमन आसान करेंगी, बल्कि शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएंगी। 1.64 किमी लंबी मारुति एस्टेट चौराहा से हनुमान मंदिर 100 फीट रोड के निर्माण और 5 साल के रखरखाव पर 26.25 करोड़ खर्च होंगे।
 

इसी तरह 1.57 किमी की इंदिरापुरम चौराहा से एकता पुलिस चौकी रोड पर 36.13 करोड़, जेसीबी शोरूम से शास्त्रीपुरम चौराहा तक 2.2 किमी लंबी सड़क के लिए 33.17 करोड़ और एत्माद-उद-दौला से शाहदरा चुंगी नुनिहाई रोड तक 1.6 किमी के हिस्से के विकास पर 29.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्य अभियंता ने बताया कि इन सभी सड़कों को पूरा करने के लिए 15 महीने का समय निर्धारित किया गया है। बताया कि 16 मई तक टेंडर आवेदन किए जा सकेंगे और उसके बाद टेंडर आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

पहले डक्ट, फिर बनेगी सड़क
सीएम-ग्रिड योजना के तहत बनने वाली ये मॉडल रोड्स आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। मॉडल रोड के रूप में विकसित होने के बाद यहा जल निकासी के लिए पक्की नालियां, पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, बेहतर स्ट्रीट लाइट और व्यवस्थित इंटरसेक्शन की सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण से पहले यूटिलिटी डक्ट बनाई जाएगी, जिसमें बिजली, टेलीफोन, गैस और पानी की पाइपलाइन को डाला जाएगा। इससे सड़क बनने के बाद दोबारा खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें