फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: कछला घाट पर गंगा में डूबे आगरा के तीन युवक, एक को गोताखोरों ने बचाया

Mon, 25 Apr 2022 07:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

आगरा के रहने वाले युवक कासगंज में मजदूरी करते हैं। सोमवार को छुट्टी थी। इसलिए तीनों गंगा स्न्ना के लिए कछला घाट पर गए थे। स्नान के दौरान यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
गंगा घाट पर खड़ी पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के कछला गंगा घाट पर सोमवार दोपहर को गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से तीन दोस्त डूब गए। चीख-पुकार सुनकर एक युवक को घाट पर मौजूद गोताखोरों ने बचा लिया। जबकि दूसरे युवक की डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद कर लिया है। तीसरा युवक लापता हैं। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तीन युवक राहुल शर्मा, सचिन यादव व सोनू मूल निवासी मऊआ खेड़ा थाना सदर आगरा के रहने वाले हैं। तीनों युवक कासगंज में मजदूरी करते हैं। सोमवार को तीनों की छुट्टी थी। इस पर तीन युवक गंगा स्नान करने कछला घाट चले गए। जहां स्नान करते समय गहरे पानी में तीनों ही डूबने लगे। गोताखोरों ने सोनू को बचा लिया। 

मामले की सूचना पर बदायूं जनपद के कछला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। शाम तक गोताखोरों ने प्रयास करके राहुल के शव को बरामद कर लिया है। जबकि लापता युवक सचिन की तलाश देर शाम तक जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें