फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत का कहरः अचानक आए तूफान से चारपाई सहित सौ फीट दूर गिरा चौकीदार, हुई मौत

Thu, 03 May 2018 08:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अागरा में 132 किमी. की रफ्तार से आए तूफान की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ठाकुर तेज सिंह इंटर कालेज का चौकीदार सुभाष (45) सौ फीट दूर जा गिरा। 
विज्ञापन


वह चारपाई पर बैठा हुआ था। चारपाई भी उसके साथ दीवार से टकरा गई। इससे चौकीदार की मौत हो गई। गुरुवार सुबह कालेज में परिजनों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हो सकी।

ककरारी, मलपुरा निवासी सुभाष पुत्र मंगल सिंह ठाकुर तेज सिंह इंटर कालेज में छह साल से चौकीदारी करता था। बुधवार रात को भी ड्यूटी पर आया था। परिजनों ने बताया कि वह सुबह छह बजे तक घर आ जाते थे। 
विज्ञापन


गुरुवार को घर नहीं आने पर परिजन कालेज पहुंच गए। वहां पर सुभाष का शव दीवार के पास पड़ा हुआ था। वहीं पर चारपाई भी पड़ी थी। 
विज्ञापन

तबाही का मंजर - फोटो : अमर उजाला
परिजनों को आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि तूफान के दौरान सुभाष कालेज में गैलरी में बैठा हुआ था। तूफान की वजह से हवा में चारपाई सहित सुभाष 100 फीट दूर तक उछल कर चला गया। 

वह दीवार से टकरा गया, जिससे सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उसने खाना भी नहीं खाया था। टिफिन पड़ा हुआ मिल गया।

परिजनों ने बताया कि सुभाष के तीन बेटे रिंकू, राहुल और रोहित हैं। वह मजदूरी करते हैं। बेटी रश्मि की शादी हो चुकी है। वहीं पत्नी गुड्डी देवी है। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें