फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: '23 फरवरी की रात को मानव और भाभी के बीच लगातार चैट पर हुई थी बात', TCS मैनेजर आत्महत्या केस में नया खुलासा

Tue, 04 Mar 2025 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

टीसीएस के मैनेजर मानव शर्मा ने वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। उसने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। मानव की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं। मानव की बहन ने उस चैट के बारे में बताया जो भाई और भाभी के बीच 23 फरवरी की रात को हुई थी...
विज्ञापन
TCS Manager Suicide Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। बहन आकांक्षा का कहना है कि आरोपी निकिता और उनके परिजन पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


उधर, मानव की बहन आकांक्षा का सोमवार को जन्मदिन था। वह पूरे दिन अपने भाई की तस्वीर को देखती रहीं। वह यही कह रही थीं कि भाई एक बार उन्हें बता देता तो वह उसकी हर समस्या का समाधान कर देतीं। वह उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोक देतीं। 

आरोप लगाया कि भाई की पत्नी निकिता ने 23 फरवरी की रात को मानव से लगातार चैट कर बात की थी। इसके बाद ही भाई ने फंदा लगाया। अगर, वह समय रहते पुलिस और अन्य लोगों को जानकारी दे देती तो भाई को बचाया जा सकता था।डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। परिजन से सभी साक्ष्य ले लिए हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: हाथ-पैर बांधे, फिर चाकू से गला काटा...बहन को इसलिए दी खौफनाक मौत, ताकि भांजे को पता रहे; उसने बड़ी गलती की
 

 24 फरवरी को फंदे पर लटका मिला था मानव 
डिफेंस कॉलोनी निवासी एयरफोर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेंद्र शर्मा के बेटे मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह फंदा लगा लिया था। 27 फरवरी को बहन अकांक्षा ने जब मानव का मोबाइल खंगाला तो उसमें एक वीडियो मिला, जो कि उनकी आत्महत्या से पहले का था। उन्होंने इसके लिए पत्नी निकिता शर्मा को जिम्मेदार ठहराया था। मामले में पत्नी और ससुरालीजन के खिलाफ आत्महत्या के लिस दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

चैट में लिखा पैरेंटस को क्यों तकलीफ मिल रही
बहन आकांक्षा का कहना है कि मानव निकिता की पुरानी जिंदगी के बारे में सब कुछ जान गया था। इसके बावजूद वह भूलना चाहता था। अपनी जिंदगी अच्छे से जीना चाहता था। इसलिए वह आगरा आया था। 

वह निकिता के कहने पर उसे घर छोड़ने गया था। मगर, उसे घर पर भी प्रताड़ित किया गया, जिससे उसे जान देनी पड़ी। निकिता घरवालों को भी पूरे मामले में शामिल करके परेशान करना चाहती थी। इस बारे में निकिता से मानव ने बात की थी। 


 

चैट में ये भी लिखा 
व्हाट्सएप चैट में लिखा था कि मेरे मां बाप या मेरी बहन को मैं कोई दिक्कत न दूं और मैं वही करता रहा। उनकी खुशी के लिए, लेकिन निक्की तूने उनको भी नहीं छोड़ा। 
बाद में निकिता लिखती है कि इस टाइम हमारे पैरेंटस को हमारे प्यार और साथ की जरूरत है। इस पर मानव लिखता है कि हां निक्की, लेकिन मैंने तो कुछ किया ही नहीं था ना, मेरे पैरेंटस को क्यों तकलीफ मिल रही है।

 
 

'भाभी निकिता को सजा मिलनी चाहिए'
टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की बहन ने कहा कि भाभी निकिता को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव जैसा कोई नहीं था। मानव हर बात पर समझौता करने के लिए तैयार था, लेकिन उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे अपनी जान देनी पड़ गई। 
 
विज्ञापन

 वीडियो को बनाया डिजिटल साक्ष्य 
इस संबंध में पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने बताया कि मानव शर्मा ने मृत्यु पूर्व जो वीडियो बनाया था उसे उनका बयान मानकर केस डायरी में लिखा जाएगा। वीडियो के आधार पर ही पुलिस उनकी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। पत्नी के साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। नए कानून में वीडियो को डिजिटल साक्ष्य माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें