नगर निगम परिसर में प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया गया।
हांग्जो के मेयर ने मेयर नवीन जैन को वर्ष 2022 के एशियन गेम्स में आने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स हांग्जो शहर में होना है। इस बीच मेयर नवीन जैन ने चीन में शाकाहारी व्यंजन की कमी बताई, तो वहां के मेयर ने कहा कि वे अपने शहर में अधिक से अधिक वेजीटेरियन रेस्टोरेंट को बढ़ावा देंगे।
मेयर ने ताजमहल दिया गिफ्ट
आगरा के मेयर नवीन जैन ने हांग्जो के मेयर झू लिई को स्वागत किया और यादगार ताजमहल का प्रतीक गिफ्ट किया। इस मौके पर हांग्जो के मेयर जू ने भी मेयर जैन को अपनी ओर से गिफ्ट दिया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त अरूण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त विजय कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।