फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के संकल्प चीन को पढ़ाएंगे भारतीय संस्कृति और सभ्यता का पाठ

Sun, 01 Jul 2018 03:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
छात्र संकल्प अग्रवाल
विज्ञापन
आगरा के रहने वाले छात्र संकल्प अग्रवाल भारतीय संस्कृति, सभ्यता और शिक्षा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को चीन के साथ साझा करेंगे। वो भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


साकेत कॉलोनी में रहने वाले संकल्प द्वितीय सेमेस्टर के छात्र हैं। उनका चयन भारत सरकार के युवा मामलों और खेल मंत्रालय की ओर से चीन में होने वाले 'अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम' के लिए किया गया है।
 
संकल्प तीन से 10 जुलाई तक चीन में होने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। वो वहां पर चीनी स्टूडेंट्स और वहां के शिक्षाविदें के सामने भारत की संस्कृति, सभ्यता और शिक्षा की उपलब्धियों पर विचार रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के स्टूडेट्स भी अपने यहां की संस्कृति, सभ्यता और शिक्षा के क्षेत्र की उपलब्धियों को भारतीय युवाओं के साथ साझा करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के युवाओं के बीच भारतीय और चीनी मूल्यों की संस्कृति को परस्पर बढ़ावा देना है। 

इसके साथ ही भारत और चीन के मध्य बेहतर संबंध विकसित करना है। संकल्प अग्रवाल के पिता राजीव अग्रवाल और मां सुमन अग्रवाल शिक्षाविद् हैं। उन्हें बेटे की इस उपलब्धि पर नाज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें