आगरा के रहने वाले छात्र संकल्प अग्रवाल भारतीय संस्कृति, सभ्यता और शिक्षा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को चीन के साथ साझा करेंगे। वो भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं।
साकेत कॉलोनी में रहने वाले संकल्प द्वितीय सेमेस्टर के छात्र हैं। उनका चयन भारत सरकार के युवा मामलों और खेल मंत्रालय की ओर से चीन में होने वाले 'अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम' के लिए किया गया है।
संकल्प तीन से 10 जुलाई तक चीन में होने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। वो वहां पर चीनी स्टूडेंट्स और वहां के शिक्षाविदें के सामने भारत की संस्कृति, सभ्यता और शिक्षा की उपलब्धियों पर विचार रखेंगे।