फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति से रिश्ता तोड़ दे, सोने से तौल दूंगा...शोहदे ने दिया ऐसा ऑफर, विवाहिता के उड़े होश

Mon, 27 Oct 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में  एक विवाहिता के पीछे शोहदा इस कदर पड़ा है कि वो परेशान हो गई। हद तब हो गई जब आरोपी ने कहा कि वो अपने पति को छोड़ दे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नुनिहाई क्षेत्र की एक महिला ने लोहामंडी थाने में एक युवक को शोहदा बताते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि वह फोन कर अश्लील बातें करता है। विरोध पर धमकी देता है। कहता है कि अपने पति को छोड़ दो सोने से तौल दूंगा। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक नया बांस, लोहामंडी का जितेंद्र वर्मा है। वह नंबर ब्लाॅक करने पर नए-नए नंबरों से कॉल कर परेशान करता है। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  अय्याश प्रोफेसर: पीएचडी की छात्रा का किया यौन शोषण, इसलिए चुप रही वो...फिर जो किया टूट गया सब्र


रिश्ता टूटने पर नहीं लौटाया सामान, धमकी भी दी
शादी तय होने के बाद युवक को युवती के अन्य युवक के साथ संबंध का पता चला। इस पर उसने रिश्ता तोड़ दिया। इस पर लड़की पक्ष ने सामान नहीं लौटाया और परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। रकाबगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा हादसा: पांच की मौत...कोई रोटी कमाने के लिए निकला, कोई घर के बाहर बैठा था; रुला रहा करुण क्रंदन


जान से मारने की दी धमकी 
टीला शेख मन्नू काजीपाड़ा निवासी मीना सोनी ने पुलिस आयुक्त को दी तहरीर में बताया कि बेटे निशांत का बालूगंज में रिश्ता तय किया था। सगाई में उन्होंने जेवरात व अन्य सामान दिए थे। बाद में निशांत को पता चला कि युवती के अन्य युवक के साथ संबंध हैं। इससे शादी करने से मना कर दिया। इससे युवती के परिजन नाराज हो गए। पुष्पा, राकेश, रानी, गौरव, करन, सूरज, राजा, पवन और अरुण ने घर आकर गाली-गलौज की और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। युवती के जीजा ने तो फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें