आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की सर्जरी बिल्डिंग स्थित लैब में तीमारदार से मारपीट और मोबाइल तोड़ने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। कमेटी ने लैब प्रभारी और तीमारदारों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदार से मारपीट के मामले में कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। लैब प्रभारी और तीमारदारों को नोटिस जारी करते हुए बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। टीम ने लैब में कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
रविवार की देर रात सर्जरी बिल्डिंग में स्थित लैब में जांच कराने गए मरीज के तीमारदारों से स्टाफ ने मारपीट की थी। मोबाइल भी तोड़ दिए थे। पथवारी निवासी सुधांशु कठेरिया ने आरोप लगाया था कि उनके फूफा वीरेंद्र सिंह के रेल हादसे में दोनों पैर कट गए थे।
जांच के लिए रुपये मांगने के विरोध पर स्टाफ ने मारपीट करते हुए फोन तोड़ दिए थे। इसकी पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कमेटी गठित की थी। कमेटी ने लैब प्रभारी के बयान दर्ज करने के साथ सीसीटीवी कैमरे भी देखे हैं, जिसमें मारपीट होती दिख रही है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह की निगरानी में की जा रही है। टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।