फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसएन मेडिकल कॉलेज का बजट 10 करोड़ बढ़ा, असाध्य रोग योजना में अब 15 करोड़; मरीजों को मिलेगी राहत

Thu, 05 Nov 2026 10:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का बजट करीब 10 करोड़ रुपये बढ़ा दिया गया है। दवा, केमिकल और ऑक्सीजन के लिए 26 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जबकि असाध्य रोग योजना का बजट आठ करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कॉलेज का करीब 10 करोड़ रुपये का बजट बढ़ गया है। इसमें सबसे ज्यादा असाध्य रोग योजना का बजट लगभग दोगुना किया गया है। दवाओं, केमिकल और ऑक्सीजन की मद में भी धनराशि बढ़ी है। ऐसे में विभागों से दवाओं और लैब से केमिकल की डिमांड मांगी गई है। बजट बढ़ने से अधिक मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में विभाग बढ़ने के बाद बजट में भी इजाफा किया है। औषधि, रसायन और ऑक्सीजन मद में 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी करते हुए 26 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

असाध्य रोग योजना के लिए 15 करोड़ रुपये मिले हैं। अभी तक इसके लिए आठ करोड़ रुपये मिलते थे। इसमें कैंसर, किडनी, हृदय, लिवर समेत अन्य की जरूरतमंद मरीजों अंत्योदय श्रेणी का राशन कार्डधारकों का निशुल्क इलाज मिलता है। सर्जिकल आइटम के लिए पांच करोड़ मिले हैं। इसमें बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कई विभाग खुल गए हैं और मरीजों की संख्या दोगुना तक बढ़ गई है। ऐसे में सरकार ने जरूरत के आधार पर बजट बढ़ा दिया है। इससे औषधि, सर्जिकल और लैब के लिए केमिकल की आवक बढ़ाई जाएगी। संबंधित विभागों से डिमांड मांग रहे हैं।

अगले साल के लिए 30 करोड़ मांगे
कॉलेज प्रशासन ने 2027-28 के लिए दवा, केमिकल और रसायन के बजट में बढ़ोतरी करने की मांग की है। इसके लिए शासन को पत्र भी भेजा है। इसमें दवा, रसायन और ऑक्सीजन का बजट 26 से बढ़ाकर 30 करोड़ रुपये करने की मांग की है। कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की संख्या बढ़ने, लैब में जांच की सुविधाएं बढ़ने का हवाला दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें