उत्तराखंड पुलिस ने भी पकड़ा था कॉल सेंटर
थाना सिकंदरा में हाल ही में उत्तराखंड पुलिस ने छापा मारा था तो शक्तिवर्धक दवाओं का कॉल सेंटर पकड़ा था। पुलिस आरोपियों को पकड़कर अपने साथ ले गई थी। वह हाथरस से आयुर्वेदिक दवाओं को लाने के बाद बिक्री करते थे। सोशल मीडिया पर विज्ञापन में योग गुरू बाबा रामदेव का चित्र लगाते थे, जिससे लोग झांसे में आ जाते थे।
दो साल में दवाओं के ये मामले पकड़े गए
- पंजाब में नशे की दवाएं पकड़ी गई थीं। इसके बाद पंजाब पुलिस ने आगरा में छापा मारा था। पुलिस कपिल और जितेंद्र अरोरा को गिरफ्तार कर ले गई थी। कमला नगर में आरोपियों का गोदाम सील किया था।
- पुलिस ने पंकज गुप्ता गैंग पर शिकंजा कसा था। आरोपी नकली दवाओं की बिक्री करता था। पुलिस ने आठ से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी।
- पुलिस ने राजौरा बंधुओं को पकड़ा था। आरोपी आवास विकास के सेक्टर 12 में गोदाम चलाते थे। गोदाम में नकली दवाएं बरामद की थी। पुलिस ने आगरा के बाद आरोपियों की मथुरा में फैक्टरी पकड़ी थी, जिसमें नकली दवाएं बनाई जाती थीं।
- थाना जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया में सर्जिकल आइटम बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। आरोपी राजन अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
- यमुनापार में शक्तिवर्धक दवाओं का गोदाम पकड़ा गया था। यहां से दवाओं कीऑनलाइन बिक्री की जाती थी। गोदाम में आयुर्वेदिक दवाएं मिली थीं।
आगरा: योग गुरु रामदेव की तस्वीर लगाकर दो साल में बेची करोड़ों की नकली शक्तिवर्धक दवाएं