फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किडनी मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी, एसएन मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे ट्रांसप्लांट

Sat, 04 Jul 2026 11:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 25 जुलाई से किडनी ट्रांसप्लांट सेवा शुरू होने की संभावना है। शुरुआती ट्रांसप्लांट एसजीपीजीआई लखनऊ की विशेषज्ञ टीम की निगरानी में किए जाएंगे। पहले चरण में तीन मरीजों का ट्रांसप्लांट होगा। आयुष्मान योजना के पात्र मरीजों का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा, जबकि अन्य मरीजों का अनुमानित खर्च ढाई से तीन लाख रुपये होगा।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट 25 जुलाई से शुरू हो सकता है। इसके लिए एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम से बात हो गई है। 17 जुलाई को चिकित्सकीय अवकाश खत्म हो रहे हैं और अगले सप्ताह में तिथि तय हो जाएंगी। पहले चरण में तीन मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट होगा।
विज्ञापन


http://

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में किडनी यूनिट बन चुकी है। मरीजों के लिए आइसोलेट चैंबर बनाए गए हैं। आईसीयू भी तैयार है। 17 जुलाई को एसजीपीजीआई के डॉक्टरों के अवकाश खत्म हो जाएंगे। संभावना है कि 25 जुलाई से किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो जाएगी। शुरू के 25 ऑपरेशन एसजीपीजीआई की टीम की निगरानी में होंगे, फिर एसएन के विशेषज्ञ ही करेंगे।
विज्ञापन


किडनी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 40 मरीज संपर्क कर चुके हैं। हालत को देखते हुए 12 मरीजों की चिकित्सकीय जांच और कानूनी प्रक्रिया कराई जा रही है। तीन मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति मिल गई है। अभी तक 12 पंजीकृत मरीज आयुष्मान योजना के लाभार्थी हैं, इनकी निशुल्क सर्जरी की जाएगी। जो लाभार्थी नहीं हैं, उनका खर्च ढाई से तीन लाख रुपये तक आएगा। तिथि के लिए एसजीपीजीआई के किडनी रोग विभागाध्यक्ष प्रो. एमएस अंसारी से लगातार बात हो रही है। इस महीने के अंत में ऑपरेशन होने लगेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  कासगंज मुठभेड़ की तस्वीरें: शादी का कार्ड दिखाकर घर में घुसे बदमाश, बहू ने बाहर से लगा दी कुंडी; फिर चली गोलियां


एसएन में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए भेजेंगे मरीज
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एसएन से किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तीन मरीजों की फाइल आई थी। इसमें मरीज और किडनी दाता के बयान दर्ज किए, वीडियोग्राफी समेत शपथ पत्र लिया। सभी दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। विभाग में संपर्क करने वाले और जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को भी एसएन रेफर किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें