फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक स्कूल में दो-दो हाजिरी रजिस्टर, जेडी ने पकड़ा ऐसा खेल; जिसे जानकर आप भी रह जाएंगे सन्न

Wed, 25 Nov 2026 02:06 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एक स्कूल में दो-दो हाजिरी रजिस्टर और दोनों में अलग-अलग शिक्षकों की उपस्थिति। करीब दो साल से चल रहे इस खेल की भनक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी नहीं लगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक के निरीक्षण में पोल खुली तो दोनों रजिस्टर निरस्त करने पड़े।
 
विज्ञापन
एंग्लो बंगाली कन्या इंटर कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक स्कूल, एक स्टाफ और हाजिरी के दो-दो रजिस्टर। रकाबगंज स्थित एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर कॉलेज में करीब दो साल से यही व्यवस्था चल रही थी। शिक्षक किस रजिस्टर में हाजिरी लगा रहे हैं, इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं था। संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) राकेश कुमार के निरीक्षण में यह मामला खुला तो वह भी हैरान रह गए।
विज्ञापन


पहले हाजिरी रजिस्टर में 16 शिक्षिकाओं, बाबू, चपरासी की व दूसरे रजिस्टर में मात्र तीन शिक्षिकाओं की उपस्थिति दर्ज मिली। जेडी ने दोनों रजिस्टर निरस्त कर एक ही अधिकृत रजिस्टर से हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में दो अलग-अलग उपस्थिति रजिस्टर मिलने पर जेडी ने नाराजगी जताई। जांच में सामने आया कि दोनों रजिस्टर करीब दो साल से इस्तेमाल किए जा रहे थे। इनमें तीन शिक्षकों की उपस्थिति दूसरे रजिस्टर में दर्ज थी। विद्यालय में शिक्षिकाओं व कार्यवाहक प्रधानाचार्य से आपसी विवाद होने के कारण अपना-अपना अलग हाजिरी रजिस्टर बना रखा है।

हैरानी यह है कि जिस डीआईओएस कार्यालय से वेतन बनती है, उसने भी इस मामले को देखकर भी अनदेखा कर दिया। जेडी ने तत्काल दोनों रजिस्टर निरस्त कर दिए। साथ ही निर्देश दिए कि विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए केवल एक ही रजिस्टर रखा जाए।
विज्ञापन



राकेश कुमार (जेडी) माध्यमिक ने कहा कि नियमानुसार विद्यालय में हाजिरी रजिस्टर एक ही होना चाहिए। इसलिए दोनों रजिस्टर निरस्त कर एक रजिस्टर बनाने का आदेश दिया। प्रधानाचार्य को अन्य शिक्षिकाओं भी इसे मानना पड़ेगा। आपसी विवाद में दो रजिस्टर नहीं बनेंगे।


दुर्गेश शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य (एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर कॉलेज) का कहना है कि शिक्षिकाएं निलंबित हुई थी। इसलिए उनका नाम रजिस्टर से हटा दिया गया था। यदि वह बहाल हो गईं हैं तो प्रबंध समिति का बहाली मूल आदेश और जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। बिना सत्यापन के मैं नए हाजिरी रजिस्टर में उनका नाम नहीं जोडूंगी। अधिकारी चाहे कितना भी मेरे पर दबाव बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें