फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बार काउंसिल चुनाव: आगरा की बेटी ने मारी बाजी! पार किया 5000 मतों का आंकड़ा; नौवें स्थान पर हरजीत

Sat, 28 Nov 2026 09:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव में आगरा की अधिवक्ता हरजीत अरोरा ने 5039 वोट हासिल कर एलिमिनेशन सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है। 333 प्रत्याशियों के बीच उनकी इस उपलब्धि से आगरा के अधिवक्ता समाज में उत्साह है।
 
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रदेशभर के 333 अधिवक्ता अपनी पहचान और समर्थन जुटाकर मैदान में उतरे। मतगणना प्रयागराज में चल रही है। इसमें आगरा की अधिवक्ता हरजीत अरोरा ने पांच हजार से अधिक मत हासिल कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। शुक्रवार तक उन्हें 5039 वोट मिले हैं।
विज्ञापन


एलिमिनेशन सूची में वह नौवें स्थान पर हैं। उनकी इस उपलब्धि से आगरा के अधिवक्ता समाज में उत्साह है। बार काउंसिल के 25 सदस्यों के निर्वाचन के लिए जनवरी, फरवरी और मार्च में प्रदेश के विभिन्न जिलों में मतदान हुआ था। आगरा से भी 11 अधिवक्ताओं ने चुनाव मैदान में ताल ठोकी थी। इनमें हरजीत अरोरा भी महिला प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं।

प्रदेशभर के अधिवक्ताओं से मिले समर्थन के चलते उन्होंने पांच हजार मतों का आंकड़ा पार कर लिया है। ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के सचिव अर्जुन सिंह पुंडीर ने कहा कि हरजीत अरोरा का पांच हजार से अधिक मत हासिल करना जिले के अधिवक्ता समाज के लिए गर्व की बात है। प्रदेश के चार प्रत्याशी 7088 मतों का कोटा पूरा कर निर्वाचित घोषित हो चुके हैं। मतगणना अभी जारी है। ऐसे में आगरा के अधिवक्ताओं की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें