फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-यूरोप के बीच मुक्त व्यापार समझौता: आगरा के जूते की बढ़ेगी धमक, निर्यातकों को ये है बड़ी उम्मीद

Wed, 25 Nov 2026 07:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से आगरा के जूता निर्यात को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है। आयात शुल्क में राहत मिलने से यूरोपीय बाजारों में भारतीय जूते वियतनाम जैसे प्रतिस्पर्धी देशों को टक्कर दे सकेंगे।
 
विज्ञापन
आगरा के जूता उद्योग में बदलाव की बयार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय बाजारों में अब आगरा के जूता उद्योग की पकड़ और मजबूत होने जा रही है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच दिसंबर में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद से स्थानीय जूता निर्यातकों में उत्साह है। चर्म निर्यात परिषद और आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर से जुड़े उद्यमियों का मानना है कि इस करार से भारतीय फुटवियर पर लगने वाला आयात शुल्क समाप्त या बेहद कम हो जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में यूरोपीय बाजारों में वियतनाम और बांग्लादेश जैसे प्रतिस्पर्धी देशों को शुल्क में विशेष रियायत मिलती है, जिससे भारतीय निर्यातकों को कड़ी टक्कर झेलनी पड़ती है। आगरा से सालाना करीब 2000 करोड़ रुपये का यूरोपीय बाजारों में जूता निर्यात हो रहा है। पिछले एक साल से टैरिफ व भूराजनीतिक अनिश्चितता से निर्यात प्रभावित है। ऐसे में यह समझौता लागू होने के बाद आगरा के चमड़ा और गैर-चमड़ा दोनों श्रेणी के जूते यूरोप में अधिक प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध हो सकेंगे। इससे न केवल निर्यात ऑर्डर बढ़ेंगे, बल्कि स्थानीय इकाइयों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की आस है।



ये बोले जूता निर्यातक
- यूरोप हमारा सबसे बड़ा पारंपरिक बाजार है। शुल्क बाधाएं हटने से हमारे उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में वियतनाम के मुकाबले सीधे प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे और नए खरीदार जुड़ेंगे। - गोपाल गुप्ता, अध्यक्ष, आगरा फुटवियर  मैन्युफैक्चर्स एंड एक्सपोर्ट चैंबर
विज्ञापन


- इस समझौते को लेकर लंबे समय से तैयारी चल रही है। दिसंबर में करार होने से आगामी सीजन के लिए यूरोपीय कंपनियों से बड़े ऑर्डर मिलने की पूरी संभावना है। - पूरन डावर, अध्यक्ष, फुटवियर एवं चर्म विकास परिषद

- करार के बाद छोटे और मध्यम निर्यातकों को भी यूरोप के नए बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी। इससे आगरा के पूरे फुटवियर क्लस्टर को नई ऊर्जा मिलेगी। - राजेश खुराना, जूता निर्यातक
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें