फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Food Expo 2026: स्वाद, गुणवत्ता और पैकिंग से धाक जमाएंगे आगरा के खाद्य उत्पाद, निर्यात बढ़ाने पर जोर

Tue, 16 Jun 2026 11:53 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फूड एक्सपो के दूसरे दिन उद्योग जगत और सरकार के प्रतिनिधियों ने आगरा के खाद्य उत्पादों को गुणवत्ता, ब्रांडिंग और आधुनिक पैकेजिंग के जरिए वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर जोर दिया। एक्सपो में पांच हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया, जहां खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, पैकेजिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन
चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन की तरफ से तीन दिवसीय फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव में स्टॉल क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की नीति, नीयत और नेता पूरी तरह से उद्यमियों के साथ हैं। एक जिला-एक व्यंजन के जरिये पारंपरिक स्वाद को दुनिया भर में पहचान दिलाने का वक्त आ गया है। उद्योगों के पुनर्जागरण का माहौल तैयार है। अपने स्वाद, गुणवत्ता और पैकिंग से आगरा के खाद्य उत्पाद दुनिया भर के बाजारों में धाक जमाएंगे। ये बातें उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने सोमवार को होटल जेपी पैलेस में आयोजित फूड एक्सपो के दूसरे दिन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के भविष्य पर उद्यमियों से बात करते हुए कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए सरकार सहयोग कर रही है। एक समय आगरा औद्योगिक नगरी थी लेकिन अब खाद्य प्रसंस्करण उद्योग आगरा को नई पहचान दिलाने का काम करेगा। उन्होंने उद्यमियों से आधुनिक तकनीक, ब्रांडिंग और मूल्य संवर्धन को अपनाने का आह्वान किया।


 
Trending Videos

एक्सपो के दूसरे सत्र में प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभर रहा है। इसके जरिये किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार सृजन और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है। एक जिला-एक व्यंजन योजना से पारंपरिक खाद्य उत्पादों को दुनिया भर में पहुंचाएं।

 

एक्सपो के दूसरे दिन कन्वेंशन सेंटर में पांच हजार से अधिक लोग पहुंचे। उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों से आए कारोबारियों के 150 से अधिक स्टॉलों पर लोगों ने खाद्य उत्पादों, फूड प्रोसेसिंग मशीनरी, पैकेजिंग तकनीक और नवाचारों की जानकारी ली। सत्तू पेय पदार्थ, पारंपरिक कुल्फी, हाथरस की प्रसिद्ध हींग, नमकीन, मसाले, खाद्य तेल, घी, आटा, ड्राई फ्रूट्स, बेकरी उत्पाद के साथ नई तकनीक वाली मशीनें और बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग के स्टॉल पर उद्यमियों की भीड़ रही।

48 चरणों में दूध की गुणवत्ता का परीक्षण
एक्सपो में दूसरे दिन डेयरी उद्योग की संभावनाओं पर परम डेयरी के महाप्रबंधक विकास पांडेय ने चर्चा की। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दुग्ध उत्पादों का बड़ा काम है। दूध की गुणवत्ता तय करने के लिए 48 चरणों में परीक्षण किया जाता है। लखनऊ के ज्ञान घी के प्रबंधक अनमोल अग्रवाल ने डेयरी क्षेत्र में सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी देकर उद्यमियों को निवेश के लिए प्रेरित किया। सीए आरके जैन ने बताया कि मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, सोलर प्लांट, चीज एवं आइसक्रीम उत्पादन इकाइयों, बल्क मिल्क कूलर, इंसुलेटेड ट्रांसपोर्ट व्हीकल और पशु आहार इकाइयों पर विभिन्न श्रेणियों में 35 से 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलता है।

30 सितंबर तक उठाएं पीएमएफएमई योजना का लाभ
उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक डॉ. एनपी सिंह के सामने उद्यमियों ने खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग पर विशेष सब्सिडी की मांग रखी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना 30 सितंबर तक ही लागू है। उद्यमियों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए तत्काल आवेदन करना चाहिए। लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक रोहित आनंद ने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र से करोड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है। निर्यात में तेजी आ रही है। उपाध्यक्ष नटवर गोयल ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने पर बल दिया।

 

ईट राइट इंडिया अभियान से खाद्य सुरक्षा का संदेश
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की प्रबंधक निमांशी, सहायक निदेशक प्रीति ने खाद्य लाइसेंस, पंजीकरण, स्वच्छता, लेबलिंग, पैकेजिंग और ईट राइट इंडिया अभियान की जानकारी दी। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, निर्यातकों, स्टार्टअप्स और फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को खाद्य सुरक्षा के सभी उपाय करने के लिए कहा, ताकि निर्यात के मानक पूरे हो सकें।
 
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
एक्सपो में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत, संरक्षक अजय अग्रवाल एवं विष्णु कुमार गोयल, उपाध्यक्ष नितिन गोयल, महासचिव अनुज सिंघल, सचिव विकास चतुर्वेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, संदीप उपाध्याय, शैलेश अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महासचिव दीपक अग्रवाल, राजीव बंसल, प्रभात वाजपेयी, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। सत्रों की प्रस्तावना मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल रावी ने रखी। मध्यस्थता सीएस अनुज अशोक ने की। संचालन रीनेश मित्तल ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें