फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, व्यापारी की मौत

Sun, 27 Jan 2019 06:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (नौहझील) मथुरा
विज्ञापन
टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में रविवार की दोपहर माइलस्टोन 75 के समीप एक्सप्रेसवे पर स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। 

विज्ञापन


कार चला रहे आगरा के व्यापारी सलिल जैन पुत्र मुकेश जैन की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सलिल जैन दिल्ली से स्पेयर पार्ट्स का सामान लेकर यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा लौट रहे थे। 

बताया जाता है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार के  परखच्चे उड़ गए। उसका इंजन तक निकलकर सड़क पर आ गया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि कार से मिले स्पेयर पार्ट्स के सामान से युवक व्यापारी लग रहा है। परिजनों को जानकारी दे दी है। चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार बेकाबू हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें