फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के इस गांव ने रचा इतिहास, देशभर में तीसरा स्थान; ग्राम प्रधान को राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्मान

Tue, 02 Jun 2026 02:22 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सैंया ब्लॉक की बिरहरू ग्राम पंचायत को देश की तीसरी सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत चुना गया है, जिसके लिए पंचायत को एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। ग्राम प्रधान भूरी सिंह परमार को 3 जून को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिससे पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
बिरहरू ग्राम पंचायत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के विकास खंड सैंया स्थित बिरहरू ग्राम पंचायत ने पूरे देश में अपनी विकास गाथा का परचम लहरा दिया है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा बिरहरू ग्राम पंचायत को देश की तीसरी सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत चुना गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पंचायत को एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि 31 मार्च को पंचायत के खाते में डाल दी गई है, जबकि 3 जून को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्राम प्रधान भूरी सिंह परमार को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन


यह उपलब्धि केवल बिरहरू की नहीं,बल्कि पूरे आगरा जिले और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है। गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है,पूरा क्षेत्र इस सफलता को विकास,पारदर्शिता और जनभागीदारी की जीत बता रहे हैं। पहली बार ग्राम प्रधान बने भूरी सिंह परमार के नेतृत्व में पंचायत ने विकास के ऐसे आयाम स्थापित किए, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बिरहरू को अलग पहचान दिलाई।

विज्ञापन


गांव में सड़क, नाली,स्वच्छता,पेयजल,सामुदायिक सुविधाओं,डिजिटल लाइब्रेरी, अमृत सरोवर जैसी महत्वपूर्ण चीज योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन ने पंचायत को देश की शीर्ष पंचायतों की सूची में पहुंचा दिया।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार ग्राम पंचायत में जनसहभागिता,पारदर्शी कार्यप्रणाली और योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ग्राम प्रधान भूरी सिंह का कहना है कि कर्म की वजह से सफलताएं मिलती है अवार्ड के लिए कोई तैयारी की जरूरत नहीं है हमारे कार्य और ईश्वर के आशीर्वाद से सब कुछ संभव हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें