देश की राजधानी के मुकाबले ताजनगरी में अच्छे दिन चल रहे हैं। ये अच्छे दिन लोगों की प्रगति से नहीं बल्कि उनके स्वास्थ्य से जुड़े हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने वायु प्रदूषण के लिहाज से देश के 41 शहरों में जो सर्वे किया है उसमें आगरा 30 तो दिल्ली 35वें स्थान पर है। सबसे अच्छे दिन तमिलनाडू के कोयम्बटूर के हैं और सबसे ज्यादा खराब दिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी-इलाहाबाद और मध्यम प्रदेश के ग्वालियर शहर में हैं। यहां एक भी दिन प्रदूषण रहित नहीं पाया गया।
सीपीसीबी ने हाल ही में अपना पहला बुलेटन जुलाई 2016 जारी किया है। इसमें देश के प्रमुख शहरों में किए गए वायु प्रदूषण को लेकर एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इन शहरों में जितने दिन परीक्षण किया गया, उसमें कितने दिन वहां की वायु प्रदूषण रहित है, इसका खुलासा किया है। सर्वे में उत्तर प्रदेश के छह शहरों को शामिल गया किया।
आगरा में 165 दिन परीक्षण किया गया, 28 दिन अच्छे निकले। 17 फीसदी अच्छे दिनों के साथ यह सूची में 30वें नंबर पर है। दिल्ली में 535 दिन परीक्षण किया गया, इसमें सिर्फ 24 दिन ही वहां की हवा ठीक मिली। यहां सिर्फ चार फीसदी दिन ही अच्छे हैं।
टॉप टेन में गुजरात टॉप पर
अच्छे दिनों के टॉप टेन शहरों में सबसे ज्यादा प्रदूषण रहित शहर गुजरात है। यहां के चार शहरों में तो तमिलनाडू के तीन शहरोें में ज्यादा अच्छे दिन पाए गए। यह दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र के दो शहर टॉप टेन शहरों में हैं। वहीं, खराब दिनों के टॉप टेन शहरों में पांच शहर उत्तर प्रदेश के हैं।
टॉप टेन शहर (अच्छे दिन)
शहर मॉनिटरिंग की अवधि वाले दिनों की संख्या अच्छे दिनों की संख्या अच्छे दिनों प्रतिशत
कोयम्बटूर(तमिलनाडू) 157 156 99
राजकोट (गुजरात) 48 46 96
अहमदाबाद (गुजरात) 168 156 93
मदुरई (तमिलनाडू) 176 163 93
विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) 716 659 92
सूरत(गुजरात) 72 66 92
चेन्नई(तमिलनाडू) 567 519 92
बड़ोदरा (गुजरात) 96 82 85
औरंगाबाद(महाराष्ट्र) 173 132 76
नासिक (महाराष्ट्र) 359 258 72
टॉप टेन शहर (खराब दिन)
शहर मॉनिटरिंग की अवधि वाले दिनों की संख्या अच्छे दिनों की संख्या अच्छे दिनों के प्रतिशत
इलाहाबाद (यूपी) 263 0 0
ग्वालियर (एमपी) 136 0 0
वाराणसी (यूपी) 227 0 0
रायपुर (छत्तीसगढ़) 55 1 2
लखनऊ (यूपी) 566 15 3
गाजियाबाद (यूपी) 127 5 4
दिल्ली 535 24 4
कानपुर (यूपी) 730 85 12
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) 296 37 13
अमृतसर (पंजाब) 182 26 14