फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट के जाल में फंसी आगरा की फिल्म अभिनेत्री, हैदराबाद पुलिस ने कराया मुक्त

Tue, 10 Jul 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा की रहने वाली एक अभिनेत्री सेक्स रैकेट के जाल में फंस गई। पुलिस ने हैदराबाद के पॉश इलाके बंजारा हिल्स स्थित एक होटल में छापा मारकर अभिनेत्री को मुक्त कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना पर शनिवार रात को होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। इस दौरान सेक्स रैकेट चलाने वाले मुख्य आरोपी ए जनार्दन राव सहित एक ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पकड़ा गया ग्राहक सरकारी कर्मचारी है। पुलिस ने इन लोगों के चंगुल से फिल्म अभिनेत्री को भी बचाया गया। पुलिस ने बताया कि जनार्दन लंबे समय से इस धंधे में लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वो अभिनेत्री बनने का सपना लेकर मुंबई पहुंचने वाली लड़कियों को काम दिलाने के बहाने हैदराबाद ले आता था और फिर यहां उन्हें देह व्यापार कराता था। जनार्दन लड़कियों को हर सप्ताह एक लाख रुपये देता था। 

इसके लिए बाकायदा कॉन्ट्रेक्ट किया जाता था, जबकि हर ग्राहक से वो 20 हजार रुपये वसूलता था। वहीं आगरा की रहने वाली अभिनेत्री उसके जाल में कैसे फंसी इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें