फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टैक्स वसूली में आगरा आरटीओ का प्रदेश में 73 वां स्थान, एकमुश्त समाधान योजना का भी नहीं दिख रहा असर

Tue, 26 Nov 2024 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा आरटीओ टैक्स वसूली में पिछड़ गया। आलम ये है कि आगरा प्रदेश में 73वें स्थान पर है। टैक्स और जुर्माने का करीब 62 करोड़ रुपये का बकाया है। 
 
विज्ञापन
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कॉमर्शियल वाहनों से टैक्स वसूली के मामले में संभागीय परिवहन विभाग आगरा का प्रदेश में 73 वां स्थान रहा है। एकमुश्त समाधान योजना लागू होने के बाद भी टैक्स वसूली में तेजी नहीं आने पर शासन ने नाराजगी जताई है। करीब 62 करोड़ रुपये टैक्स और जुर्माने के बकाया हैं।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन विभाग ने 6 नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। इसमें पंजीकृत कराने पर कॉमर्शियल वाहनों के स्वामियों को जुर्माना जमा नहीं करना पड़ेगा। एक बार में टैक्स की सारी धनराशि जमा होगी। अभी तक कुल बकाया राशि के 0.35 प्रतिशत की वसूली ही हुई है।

परिवहन आयुक्त की तरफ से परमिट विभाग के कर्मचारियों को घर-घर भेजकर टैक्स वसूली का बकाया जमा कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी कोई कर्मचारी टैक्स वसूली कार्य में रुचि नहीं दिखा रहा। एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने बताया कि टैक्स जमा करने के लिए वाहन स्वामियों से संपर्क किया जा रहा है। योजना के माध्यम से जुर्माना माफी का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें