फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: दिवाली पर घर जाने की टेंशन खत्म! आगरा से दिल्ली, लखनऊ और पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें

Fri, 06 Nov 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आगरा रोडवेज 6 से 17 नवंबर तक विशेष बस संचालन करेगा। पूर्वांचल, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और जयपुर समेत प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें और फेरे उपलब्ध कराए जाएंगे।
 
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिवाली और छठ पूजा पर अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज 6 से 17 नवंबर तक विशेष बस संचालन करेगा। इस दौरान पूर्वांचल के साथ-साथ दिल्ली, जयपुर, कानपुर और लखनऊ के यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें उपलब्ध रहेंगी। सुगम संचालन के लिए आगरा क्षेत्र के कर्मचारियों की ड्यूटी दिल्ली में भी लगाई गई है, जिससे दोनों तरफ के यात्रियों को समय पर बसें मिल सकें।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने बताया कि आगरा क्षेत्र के सभी छह डिपो की बसों का रूटवार आवंटन कर दिया गया है। इसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश सौंपे गए हैं। यात्रियों की सुविधा और निगरानी के लिए आईएसबीटी पर एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से बसों के
संचालन पर नजर रखने के साथ किसी भी तरह की समस्या आने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। रास्ते में बस खराब होने या टिकट वितरण में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए रखरखाव, पर्याप्त डीजल और ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


भैया दूज के अवसर पर आसपास के जिलों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। किसी भी तरह की शिकायत या बसों की मांग के लिए निगम ने टोल-फ्री नंबर 1800 180 2877 और व्हाट्सएप नंबर 9415049606 जारी किया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए आईएसबीटी बस अड्डे से कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, नोएडा, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, एटा और कासगंज आदि प्रमुख रूटों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं सैटेलाइट बस अड्डे से मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, हाथरस, अलीगढ़ और बुलंदशहर आदि रूटों की ओर जाने वाली बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें