फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब कर डाला: छह महीने पहले बनाई सड़क, बुलडोजर से उखाड़ फेंकी; ऐसे हो रही सरकारी बजट की बर्बादी

Wed, 21 Oct 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के छावनी क्षेत्र स्थित महल बाग खिन्नी में छह माह पहले बनी सड़क को बुलडोजर से उखाड़ दिया गया, जिस पर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। सपा प्रदेश सचिव ममता टपलू ने तोड़फोड़ का कारण स्पष्ट करने और परियोजना के बजट का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।
 
विज्ञापन
बुलडोजर से उखाड़ फेंकी सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र के महल बाग खिन्नी में छह माह पहले बनाई सड़क पर मंगलवार को बुलडोजर गरजा। रोड को उखाड़ दिया गया। इसे लेकर समाजवादी पार्टी ने विरोध जताया है। सपा की प्रदेश सचिव ममता टपलू ने इस कार्य को सरकारी धन का खुला दुरुपयोग और जनता के पैसों की बर्बादी करार दिया है।
विज्ञापन


सपा नेता ने कहा कि छावनी क्षेत्र के कई इलाकों और मलिन बस्तियों में खड़ंजे व सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। जहां नई सड़क और मरम्मत की सख्त जरूरत है, वहां प्रशासन कोई काम नहीं करा रहा। इसके विपरीत ठीक सड़क को तोड़कर दोबारा बनाने की तैयारी समझ से परे है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस तोड़फोड़ का कारण स्पष्ट करने और परियोजना के बजट का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। सरकार के विकास मॉडल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनता की कमाई का सदुपयोग होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें