फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रेस्तरां में सुलग रहीं कोयले की भट्ठियां, पानी डालकर बुझाई भट्ठी की आग; जुर्माना भी वसूला

Wed, 19 Aug 2026 10:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

टीटीजेड में कोयला और लकड़ी जलाने पर रोक के बावजूद फतेहाबाद रोड स्थित उड़ता पंजाब रेस्तरां में कोयले की भट्ठी चलती मिली। नगर निगम की टीम ने भट्ठी बुझाकर संचालक से आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
रेस्तरां में सुलग रहीं कोयले की भट्ठियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में कोयले की भट्ठी जलाने पर रोक के बाद भी फतेहाबाद रोड पर टीडीआई माॅल के निकट उड़ता पंजाब रेस्तरां में इसका उपयोग किया जा रहा था। नगर निगम के टास्क फोर्स ने छापा मारा तो मौके पर कोयले से भट्ठी जलती हुई पाई गई। इस पर निगम की टीम ने संचालक पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया और भट्ठी को पानी डालकर बुझा दिया। संचालक को दोबारा कोयले का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


प्रभारी जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में उड़ता पंजाब रेस्तरां पर पहुंचे नगर निगम टास्क फोर्स सदस्यों को खाना पकाने के लिए कोयले की भट्ठी संचालित होती मिली। टीम ने संचालक को एनजीटी के आदेश और टीटीजेड में प्रदूषण नियंत्रण के तहत कोयले और लकड़ी जलाने पर प्रतिबंध के बारे में पूछा। संचालक पर 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर तत्काल वसूला गया।

इसके बाद आसपास के रेस्तरां और ढाबों ने टीम के आने से पहले ही अपने तंदूर बुझा दिए। टीम ने इसके बाद फतेहाबाद रोड पर निमार्णाधीन होटल अकबर इंटरनेशनल में फर्श आदि की घिसाई के दौरान निकलने वाली गंदगी देखी तो होटल स्वामी से पूछताछ की। होटल स्वामी ने बताया कि मजदूरों ने कलाकृति रोड पर फर्श की घिसाई में निकली गंदगी फेंक दी थी। इस पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि कोयला या लकड़ी जलाकर प्रदूषण फैलाने वाले रेस्तरां, होटल आदि प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई जारी रहेगी। टीम से कहा है कि एनजीटी के आदेश का पालन कराने के लिए इस पर सख्ती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें