फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गड्ढे-कीचड़ से बेहाल लोग सड़क पर उतरे, धरना देकर बोले- पुल बनाओ, उल्लू न बनाओ

Wed, 21 Oct 2026 12:48 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ईदगाह-खेरिया आरओबी निर्माण के चलते बनाए गए बारह खंभा वैकल्पिक मार्ग पर गड्ढे, कीचड़ और अतिक्रमण से परेशान लोगों ने अर्जुन नगर तिराहे पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुल निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की।
 
विज्ञापन
खेरिया आरओबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ईदगाह -खेरिया (आरओबी) के नवनिर्माण के चलते वैकल्पिक मार्ग बनाए गए बारह खंभा रास्ते पर तीन दिन बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा। गड्ढे भी बने हुए हैं। सड़क पर कीचड़ से लोग परेशान हैं। समस्याओं का समाधान न होने पर मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने अर्जुन नगर तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया। हनुमान चालीसा का पाठ कर काले झंडे लगाए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से तीन दिन में रास्ते की समस्याएं दूर कराने का आश्वासन दिया गया था लेकिन समय बीतने के बाद भी हालात जस के तस हैं। दुकानदारों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। गड्ढों और कीचड़ के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रदर्शनकारियों ने अर्जुन नगर तिराहा, बारह खंभा, खेरिया मोड़ और अजीत नगर चौराहे पर पोस्टर लगाकर पुल बनाओ, उल्लू न बनाओ का संदेश दिया। उन्होंने मांग की कि रुई की मंडी-बारह खंभा आरओबी का निर्माण चुनाव से पहले पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

लोगों ने आठ साल में चार बार उद्घाटन के बावजूद केवल चार पिलर बनने का आरोप लगाते हुए निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने और दूसरी कंपनी से काम कराने की मांग की। धरने में इंद्रपाल सिंह, दिग्विजय सिंह, जितेंद्र, लवानिया कन्हैया राय, राजेश यादव, ललित शर्मा, सोम चौधरी और विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें