फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: झूमकर बरसे बदरा, 24 घंटे में 124.4 मिमी बारिश; 85 साल बाद सितंबर माह में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश

Thu, 05 Sep 2024 03:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में सितंबर माह की शुरुआत में ही बदरा झूमकर बरसे। 24 घंटे में 124.4 मिमी बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गईं। 85 साल बाद सितंबर माह में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश हुई है। 
विज्ञापन
Agra Weather: मूसलाधार बारिश से तालाब ओवरफ्लो, गलियां... सड़कें सभी पानी से लबालब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को मानसून के बादल ऐसे बरसे कि महज 24 घंटे में 124.4 मिमी बारिश में शहर की सड़कें पानी में डूब गईं। सितंबर के महीने में शहर के लोगों ने पहली बार ऐसी बारिश देखी। इससे पहले 85 साल पूर्व 16 सितंबर 1939 को 286 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। सितंबर में हुई इस बारिश का रिकॉर्ड अब तक नहीं टूट पाया है।

विज्ञापन


मंगलवार-बुधवार को रात एक बजे तेज तूफानी हवाओं और बिजली कड़कने के बीच बारिश शुरू हुई। डेढ़ घंटे में 91 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं दोपहर बाद 4 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम 5:30 बजे तक चला। इस दौरान 33.4 मिमी बारिश हुई। इस तरह 24 घंटे के अंदर 124.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सितंबर के महीने में सबसे ज्यादा बारिश का यह दूसरा रिकॉर्ड है।

85 साल पहले बुधवार के मुकाबले दोगुने से ज्यादा 286 मिमी बारिश हुई थी। तब 1939 में सितंबर के महीने में ही 609 मिमी बारिश हुई थी, जो पूरे साल की बारिश के बराबर थी। यह रिकॉर्ड भी अब तक टूटा नहीं है।
 

पूरे महीने के औसत से ज्यादा बारिश

बुधवार को महज 24 घंटे के अंदर 124.4 मिमी बारिश हुई, वह पूरे सितंबर की बारिश से ज्यादा है। सितंबर में 111.1 मिमी बारिश का औसत है। बीते दो सालों से सितंबर में बारिश का आंकड़ा 100 मिमी तक भी नहीं पहुंच पाया है। इस बार केवल एक दिन के अंदर ही पूरे माह का औसत पूरा हो गया। वर्ष 1978 की बाढ़ में भी एक दिन में 80 मिमी से ज्यादा बारिश नहीं हुई थी।
 

सितंबर का अजब गजब रहा है मौसम

  • सबसे गर्म दिन 2 सितंबर 1979 41.4 डिग्री
  • सबसे ठंडा दिन 6 सितंबर 1999 13 डिग्री
  • सबसे ज्यादा बारिश 16 सितंबर 1939 286 मिमी
  • पूरे माह में बारिश 1939 609 मिमी
विज्ञापन

कल तक रहेंगे बारिश के आसार

बुधवार को दोपहर में तापमान 33.9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में बादलों की लुकाछिपी रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन बारिश के आसार बने रहेंगे। बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हो सकती है तो शुक्रवार को अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें