फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में लड़की बोली- मैं बालिग हूं, किसी के साथ घूमूं आप को इससे क्या

Tue, 29 May 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को जाने दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के गिरिजा देवी के मशहूर मंदिर में गत 22 मई को एक कपल का मंदिर में छुपकर मिलने का मामला और फिर हुआ हंगामा तो आपको याद ही होगा। 
विज्ञापन


कुछ इसी तरह का मामला सोमवार को आगरा में सामने आया। यहां एक कपल ताजगंज एरिया में घूम रहा था तभी कुछ लोग वहां आ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। 

सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई। तब पता चला कि लड़की साथ घूमने वाला युवक यूपी पुलिस में सिपाही है और शहर के एक थाने में तैनात है। 
Trending Videos

लड़की का कहना था कि मैं बालिग हूं, किसी के साथ घूमूं आप को इससे किसी को क्या मतलब है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जाने दिया। 

शहर के एक थाने में तैनात सिपाही अपनी महिला दोस्त के साथ सोमवार को ताजगंज स्थित नालंदा टाउन स्थित अपने चाचा के घर जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने दोनों का रास्ता रोकर पूछताछ शुरू कर दी। 

पता चला कि लड़का और लड़की अलग-अलग समुदाय के हैं तो हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देखकर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

भीड़ से पुलिस दोनों को बचा लाई

पुलिस दोनों को भीड़ के बीच से थाने ले आ गई। यहां पूछताछ में पता चला कि लड़का एक थाने में सिपाही और लड़की उसकी दोस्त है। दोनों अपनी मर्जी से वहां गए थे। 

वहीं पुलिस का इस मामले में कहना है कि दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे के साथ घूम रहे हैं तो इससे पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है। यदि लड़की ने तहरीर दी होती तो कार्रवाई की जाती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें