फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा हरेश पचौरी हत्याकांड: 30 दिन बाद भी शूटर सचिन कंजा को नहीं पकड़ पाई आगरा पुलिस

Mon, 18 Jan 2021 01:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीसीटीवी फटेज में वारदात कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना सदर के राजपुर चुंगी चौराहे पर दस्तावेज लेखक हरेश पचौरी की हत्या के केस में फरार आरोपी शूटर सचिन कंजा 30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश है। उधर, पुलिस का कहना है कि दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन


थाना सदर में राजेश्वर मंदिर के बराबर में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर और दस्तावेज लेखक हरेश पचौरी की 19 दिसंबर 2020 को राजपुर चुंगी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें शूटरों की पहचान हो गई थी। 

इसमें गोली मारने वाला शूटर थाना निबोहरा के गांव चमरौली निवासी सचिन कंजा था। इसके बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। आरोपी विष्णु प्रकाश रावत और सुनील रावत को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। सुपारी देने वाले भानु प्रताप मुद्गल उर्फ बीपी ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। शूटरों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन कंजा का साथी हो चुका है गिरफ्तार
हरियाणा के बहादुर गढ़ में शूटर सचिन कंजा का साथी आकाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। उसको कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया था। इसके बाद पुलिस को सचिन कंजा को गिरफ्तार करनी है। पर, 30 दिन बीतने के बाद भी शूटर अब तक हाथ नहीं आ सका है। हरेश पचौरी के भतीजे राहुल पचौरी ने बताया कि शूटर नहीं पकड़ा गया है।

 पुलिस ने केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। यह पता नहीं किया गया है कि सुपारी की रकम कहां से आई। कुछ और लोगों की संलिप्तता के बारे में जानकारी नहीं जुटाई जा रही है। वह कई बार अपना विरोध भी प्रकट कर चुके हैं। एसएसपी से शिकायत की है। सोमवार को भी मिलने जाएंगे। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि शूटर की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं। उसके हरियाणा में भागने की आशंका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें