फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरेली के बाद होगी आगरा प्रीमियर लीग, तैयारियां शुरू

Sun, 29 Mar 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रवि जादौन
विज्ञापन
आगरा। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को जल्द ही बड़ा मौका मिलने वाला है। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। यहां आगरा प्रीमियर लीग कराने की तैयारी शुरू हो गई है। यह लीग बरेली प्रीमियर लीग के बाद प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बरेली प्रीमियर लीग अप्रैल के आखिर या मई की शुरुआत तक समाप्त होने की संभावना है। इसके बाद आगरा प्रीमियर लीग की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। आयोजन की रूपरेखा बन रही है। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से आवश्यक अनुमति ली जाएगी। लीग में छह टीमें बनाने की योजना है। प्रत्येक टीम में आगरा के सात खिलाड़ियों के साथ चार बाहरी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।
बाहरी खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से ली जाएगी। बाहरी खिलाड़ियों में आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर एक्सपोजर और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा। प्रत्येक टीम लगभग डेढ़ लाख रुपये के बजट में 15 खिलाड़ियों को ऑक्शन के माध्यम से अपनी टीम में शामिल करेगी। लीग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बड़ा प्लेटफॉर्म देने का उद्देश्य
आगरा प्रीमियर लीग का उद्देश्य आगरा के खिलाड़ियों को बड़ा प्लेटफॉर्म देना है। हमारी कोशिश है कि लीग में बाहर के नामी खिलाड़ी आएं, ताकि आगरा के खिलाड़ियों को उनके साथ खेलने का मौका मिले और उनका खेल स्तर बेहतर हो। बरेली प्रीमियर लीग के बाद मई में आगरा प्रीमियर लीग की घोषणा कर दी जाएगी। - रवि जादौन, अध्यक्ष, बरेली प्रीमियर लीग, आगरा निवासी क्रिकेट प्रशासक।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें