फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा को बनाया 'नरक सिटी': जानलेवा हुए ताजनगरी के गड्ढे, सपा नेता ने उठाई आवाज; धूलियागंज में किया गड्ढा पूजन

Wed, 26 Aug 2026 04:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के धूलियागंज के अलावा मोती कटरा, कर्मयोगी रोड, कमला नगर, फाउंड्री नगर सहित कई क्षेत्रों में सड़क धंसने और बड़े गड्ढों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह स्थिति नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ऐसे में सपा नेताओं ने गड्ढे का पूजन कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गड्ढे का पूजन करते सपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के धूलियागंज स्थित धोबी पाड़ा, अग्रसेन इंटर कॉलेज के पास सड़क पर हुए विशाल एवं जानलेवा गड्ढे का ‘गड्ढा पूजन’ कर नगर निगम और क्षेत्रीय विधायक को जगाने का कार्य किया गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को गड्ढामुक्त करने का वादा किया था, लेकिन आज स्थिति यह है कि प्रदेश के शहर गड्ढों से मुक्त होने के बजाय गड्ढों से युक्त दिखाई दे रहे हैं। आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में तो जगह-जगह इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि वे लोगों की जान और संपत्ति के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं।
विज्ञापन


http://

उन्होंने कहा कि आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन शहर की जमीनी हकीकत बेहद खराब है। जगह-जगह सड़कें धंस रही हैं और गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि धूलियागंज के इसी गड्ढे में एक मोटरसाइकिल जा घुसी, जिसमें सवार युवक बाल-बाल बचा। वहीं स्थानीय बुजुर्ग छोटेलाल अपने मकान के बाहर खाट पर सो रहे थे और उनकी खाट के बिल्कुल पास ही जमीन धंसकर बड़ा गड्ढा हो गया। गड्ढे के कारण उनके मकान में दरारें आ गई हैं और मकान जर्जर एवं गिरासू स्थिति में पहुंच गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

विनय अग्रवाल ने मांग की कि प्रशासन तत्काल छोटेलाल के मकान का तकनीकी निरीक्षण कराए, नुकसान का आकलन कराया जाए तथा उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और मकान का आवश्यक मरम्मत की जाए। उन्होंने कहा कि आगरा दक्षिण विधानसभा में धूलियागंज के अलावा मोती कटरा, कर्मयोगी रोड, कमला नगर, फाउंड्री नगर सहित कई क्षेत्रों में सड़क धंसने और बड़े गड्ढों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह स्थिति नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

इस अवसर पर आगरा दक्षिण विधानसभा के अध्यक्ष सतीश चाहर ने कहा कि 'भाजपा सरकार और नगर निगम ने आगरा को स्मार्ट सिटी नहीं, नरक सिटी बना दिया है। शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं और जनता अपनी जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर है।' उन्होंने कहा कि जिस शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के बड़े-बड़े दावे किए गए, वहां एक बुजुर्ग की खाट के पास जमीन धंस रही है और लोगों की मोटरसाइकिलें गड्ढों में समा रही हैं। यह स्मार्ट सिटी की नहीं, व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर है।

विनय अग्रवाल ने कहा कि हमने आज गड्ढे का पूजन इसलिए किया है कि शायद गड्ढा पूजन देखकर नगर निगम और विधायक की नींद खुले और उन्हें जनता की परेशानी दिखाई दे। प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार न करे। उन्होंने मांग की कि आगरा में सड़क धंसने और बड़े गड्ढों वाले सभी स्थानों का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा केवल खानापूर्ति के लिए गड्ढे भरने के बजाय उनकी वास्तविक समस्या का समाधान कर स्थायी रूप से सड़कों की मरम्मत कराई जाए। गड्ढा पूजन में मुख्य रूप से आगरा दक्षिण विधानसभा के सेक्टर प्रभारी अफरोज खान, मनोज अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, विमल वाल्मीकि, रवि जाटव, हिमांशु यादव, जिनेश अग्रवाल, भानु प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें