फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Pollution: यूपी का सातवां प्रदूषित शहर रहा आगरा, 339 पर पहुंचा एक्यूआई

Mon, 07 Dec 2020 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजनगरी में रविवार को वाहन कम चलने और दोपहर में हवा की रफ्तार तेज होने के कारण प्रदूषण स्तर में कमी आई, जबकि सुबह घना कोहरा छाया रहा था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक रविवार को आगरा प्रदेश का सातवां प्रदूषित शहर रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 339 दर्ज किया गया। देश के प्रदूषित शहरों में आगरा 16वें नंबर पर रहा।

विज्ञापन


रविवार को कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा में कमी आई। दिन में तीन गुना तो अधिकतम 18 गुना तक मोनोऑक्साइड की मात्रा रही। दोपहर में एक से 5 बजे तक और सुबह 10 से 12 बजे तक जहरीली गैस की मात्रा न्यूनतम रही। धूल कणों की मात्रा सामान्य से 5 से 6 गुना के बीच पूरे दिन बनी रही। पीएम 2.5 कणों की मात्रा अधिकतम 378 तक रही।


शहर            - एक्यूआई
गाजियाबाद    - 428
बागपत         - 409
बुलंदशहर     - 403
नोएडा         - 402
कानपुर        - 393
लखनऊ       - 366
आगरा        -  339

विज्ञापन

सुबह छाया कोहरा, आज भी आसार

शहर में रविवार सुबह घनी धुंध और हाईवे तथा नदी किनारे के हिस्सों में कोहरा छाया रहा, जिस वजह से दृश्यता कम दर्ज की गई। हाईवे पर 250 मीटर तक दृश्यता रही तो यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दृश्यता कम दर्ज की गई। धूप निकलते ही कोहरा कम हो गया। 

दोपहर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वनमान केंद्र के मुताबिक सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा और सामान्य से एक से दो डिग्री तक ज्यादा रह सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें