फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Police: ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर मिलेगी जाम की स्थिति, नहीं होगी परेशानी

Tue, 15 Dec 2020 04:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर और देहात में यातायात की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा लेगी। किस रास्ते से जाना सुगम है? किस रास्ते पर वाहनों का दबाव अधिक है? इसके बारे में ट्विटर एकाउंट और यू ट्यूब चैनल पर जानकारी साझा की जाएगी। इससे लोग अपना रूट भी बदल सकेंगे। डायवर्जन के बारे में भी बताया जाएगा। 
विज्ञापन



शहर में एमजी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति रहती है। हाईवे पर भी फ्लाईओवर निर्माण के कारण जाम लगा रहता है। कई रास्तों पर पाइप लाइन खोदाई की वजह से डायवर्जन किया गया है। कई बार लोगों को जाम और डायवर्जन का पता नहीं होता है। वाहन लेकर निकलने पर समस्या का सामना करना पड़ता है। जो लोग सोशल मीडिया पर अक्सर जानकारी लेते हैं, उनके लिए पुलिस की ओर से पहल की जा रही है।


आगरा पुलिस ट्विटर और अपने यू ट्यूब चैनल पर अपडेट करेगी। कहां जाम की स्थिति है? कहां से जाना सही रहेगा? डायवर्जन कहां किया गया है? यह सब सोशल मीडिया पर अपेडट किया जाएगा। इससे पुलिस को वाहनों की संख्या कम करने में भी मदद मिलेगी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर जानकारी से लोगों को यातायात की अपडेट मिलती रहेगी। वह इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें