ताजमहल की नगरी आगरा में सुबह से ही सन्नाटा पसर गया है। सड़कें खाली हैं। पालीवाल पार्क, सेंट्रल पार्क, पटेल उद्यान में सन्नाटा पसरा है। जनता कर्फ्य के चलते योग करने वाले भी नहीं आए। वहीं सुबह दस बजे के आस-पास शहर में कुछ लोग सड़कों पर दिखे तो पुलिस ने कमान संभाली।
विज्ञापन
2 of 7
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने वाहन पर चलने वाले लोगों से पूछताछ की
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने वाहन पर चलने वाले लोगों से पूछताछ की। उनसे सड़कों पर निकलने का कारण पूछा। कुछ लोग गैर जरूरी काम से निकले थे। उन्हें वापस घर भेजा गया।
विज्ञापन
3 of 7
शहर में एडीजी अजय आनंद, एसएसपी बबलू कुमार और डीएम पीएन सिंह ने भी जायजा लिया
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को जनता कर्फ्यू के बीच शहर में एडीजी अजय आनंद, एसएसपी बबलू कुमार और डीएम पीएन सिंह ने भी जायजा लिया। तीनों अफसरों ने शहर की नब्ज टटोली।
4 of 7
एमजी रोड पर नहीं दिखे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में रविवार को रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर भी कोई नहीं आया। शहर में न बेड़ई की दुकानें खुली हैं न चाय की। हरीपर्वत के देहली गेट पर सैकड़ों लोग सुबह चाय पीने आते थे लेकिन रविवार को एक भी नहीं आया।
विज्ञापन
5 of 7
चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जनता कर्फ्यू में पुलिस ने चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी। कुछ लोग सड़कों पर दिखे तो पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बाद उन्हें घर भेजा।
विज्ञापन
6 of 7
सूना पड़ा शहर का रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से जंग में लोग कड़े फैसले भी ले रहे हैं। सिकन्दरा के स्पेस टॉवर में न सब्जी वाला आया न दूधवाला। आज न कोई बाहर जाएगा न बाहर से अन्दर आएगा। शहर के रेलवे स्टेशनों पर भी लोग नहीं है।
आगरा का राष्ट्रीय राजमार्ग-दो सूनसान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा का राष्ट्रीय राजमार्ग-दो सूनसान है। एक-दो वाहन निकल रहे हैं। वहीं शहर के महर्षिपुरम के रमाकांत चतुर्वेदी ने बताया कि एहतियात जरूरी है और हम इसमें कोताही बरतना नहीं चाहते। शहर में आज गैस की सप्लाई भी नहीं होगी। वहीं चिकित्सकों ने कहा है कि वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मरीजों को देखेंगे।