फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम हिरनेर में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे पहलवान नारायण सिंह (62) की 23-24 जून की रात हत्या कर दी गई थी, मृतक के सिर में चोट के निशान मिले थे।
पुलिस को घटनास्थल पर एक कारतूस मिला था और परिवारीजन किसी भी पुरानी रंजिश से इनकार कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की और बुधवार को इसका पटाक्षेप किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के बेटे को पकड़ा और पूछताछ में सारी हकीकत खुल गई।
बेटा ही बाप का कातिल निकला। पुलिस के अनुसार बेटे ने बाप की गोली मारकर हत्या की थी। हत्या के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। मृतक पहलवान की दो पत्नियां थीं।
संबंधित खबर : घर के बाहर सो रहे पहलवान की निर्मम हत्या, सिर पर मिले चोट के निशान
दूसरी पत्नी से रकम लेनदेन के विवाद में उनकी हत्या हुई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी निशानदेही पर गांव के पास तालाब से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल बरामद कर ली है।