फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: महालक्ष्मी मार्केट में बिक रहे थे ब्रांडेड कंपनी के नकली स्क्रू, दुकान से 81 डिब्बे बरामद

Sat, 17 Oct 2026 10:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र की महालक्ष्मी मार्केट में ब्रांडेड कंपनी के नकली स्क्रू बेचने की शिकायत पर पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारा। दुकान से स्क्रू के 81 डिब्बे बरामद हुए हैं। पुलिस ने ट्रेडमार्क और कॉपीराइट कानून के उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 छत्ता थाना क्षेत्र की महालक्ष्मी मार्केट में ब्रांडेड कंपनी का डुप्लीकेट स्क्रू बेचने की शिकायत पर पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारा। दुकान से 81 डिब्बे स्क्रू बरामद किए गए। कंपनी के कानूनी प्राधिकार धारक दीपक सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि 15 अक्तूबर को आगरा में नकली स्क्रू बेचे जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


उन्होंने थाना प्रभारी छत्ता को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दोपहर में महालक्ष्मी मार्केट स्थित दीन दयाल एंड ब्रदर्स की दुकान पर जांच की। जांच में 12×14 आकार के 79 डिब्बे और 10×16 आकार के दो डिब्बे स्क्रू बरामद हुए। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि ट्रेडमार्क और कॉपीराइट कानून का उल्लंघन हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें