फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा पुलिस ने गुम हुए 210 मोबाइल फोन किए बरामद, खुशी से खिल उठे लोगों के चेहरे

Thu, 06 Nov 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने गुम हुए  210 मोबाइलों को ढूंढ निकाला। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत  42 लाख रुपये है। मोबाइल पाकर उनके मालिकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन
आगरा पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कमिश्नरेट पुलिस की सर्विलांस सेल ने दो महीने में 42 लाख रुपये कीमत के खोये 210 मोबाइलों को ढूंढ निकाला। पुलिस से बुधवार को मोबाइल पाकर उनके मालिकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि मोबाइल गुम पर लोगों ने ऑनलाइन, थाना स्तर और सीईआईआर पोर्टल आदि पर शिकायत दर्ज की थी। इन्हें ढूंढने के लिए थानों की पुलिस के साथ सर्विलांस सेल और एसओजी लगी थी। इन्होंने दो माह के अंदर 210 मोबाइल को खोज निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन




गुम होने पर सीईआईआर पर करें शिकायत
डीसीपी सिटी ने बताया कि दूरसंचार विभाग ने सेंट्रल इक्विपमेंट रजिस्टर पोर्टल लॉन्च किया है। इस पर आम लोग मोबाइल गुम होने पर शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल को ब्लाॅक कर सकते हैं। इस पर होने वाली शिकायतों पर थाना स्तर पर पुलिस ढूंढने का कार्य करती है। ब्लाक हुए मोबाइल को फिर से अनलॉक किया जा सकता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें