फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा पुलिस की हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली; इस तरह दबोचा बदमाश

Fri, 16 May 2025 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम पर बदमाश ने फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे घरे लिया।  पैर में गोली लगते ही बदमाश गिर पड़ा। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज का टाॅप-10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर मांगेलाल बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने रोहता मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में उसके एक पैर मेें गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


 

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि मांगेलाल कोलक्खा का रहने वाला है। वह वर्ष 2012 से अपराध करता हुआ आ रहा है। उसके खिलाफ ताजगंज, सदर, सिकंदरा, सैंया और फतेहपुर सीकरी थाने में 28 मुकदमे लूट, चोरी, शस्त्र अधिनियम, डकैती का प्रयास, जानलेवा हमला, गैंगस्टर के दर्ज हैं।
विज्ञापन

वह थाना ताजगंज के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। वह वर्ष 2022 में जमानत पर जेल से बाहर आया था। सात केस में उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। इस पर पुलिस को तलाश थी। उसे रोहता मार्ग पर घेर लिया गया। तभी उसने पुलिस को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पकड़ा गया। उसके पास से बाइक, लूट का मोबाइल, रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें